Wednesday, 25 April 2018

दीवार के पार कोई नहीं देख सकता,
दीवार के पार झाँकने के लिए एक खिड़की या कोई दरवाज़ा होना ज़रूरी है.
खिड़की बंद हो तो एक दराज़ होना ज़रूरी है,
दरवाज़े में दीमक की वजह से हुआ कोई छेद  ज़रूरी है.
या फ़िर दीवार से किसी एक ईंट का गायब होना ज़रूरी है.
वरना दीवार के पार कोई नहीं देख सकता।


No comments:

Post a Comment